कलेक्टर एवं एसपी ने नवीन कर्माझिरी ग्राम पहुंचकर पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा
विस्थापित परिवारों से संवाद, आवास–पेयजल–सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं की हुई समीक्षा
कलेक्टर एवं एसपी ने नवीन कर्माझिरी ग्राम पहुंचकर पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा
विस्थापित परिवारों से संवाद, आवास–पेयजल–सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं की हुई समीक्षा
Seoni 09 January 2026
“आदर्श पुनर्वास ग्राम” के रूप में विकसित करने का भरोसा दिलाया।
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने शुक्रवार को
कुरई विकासखंड अंतर्गत नवीन रूप से बसाए जा रहे नवीन कर्माझिरी ग्राम का भ्रमण कर
वहां संचालित पुनर्वास एवं विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विस्थापित परिवारों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं
एवं सुझावों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अमले का आत्मीय स्वागत करते हुए अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।

🔹 आवास, सड़क, बिजली व पेयजल व्यवस्था की समीक्षा
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम में आवास निर्माण,
पेयजल आपूर्ति,
विद्युत व्यवस्था,
सड़क संपर्क,
शिक्षा,
स्वास्थ्य सेवाओं एवं आजीविका से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती पटले ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य,
समय-सीमा का पालन एवं आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
“नवीन कर्माझिरी ग्राम को शासन की मंशा अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त
एक आदर्श पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।”
🔹 अधिकारियों को सख्त निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पुनर्वासित परिवारों को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्थायी जीवन उपलब्ध कराना
प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
— रिपोर्ट : दैनिक यशोन्नति



