योग, प्रणायाम जरूर करें
Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नागपुर के सुप्रसिद्व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एम. चांडक ने कहा कि लोग मेहनत नहीं करते इसीलिए वे हड्डी के रोग से पीडि़त हैं उन्हें थोड़ा श्रम करना चाहिए और पैदल चलना चाहिए उम्र के हिसाब से खाना भी कम खाना चाहिए और मसाले वाला खाना खाने से कई तरह के रोग होते हैं। डॉ. चांडक स्व. श्याम सुंदर चांडक की स्मृत्ति में आयोजित विशाल अस्थि रोग नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में छिंदवाड़ा आये थे। उन्होने एवं उनकी टीम ने लगभग 500 रोगियों का चेकअप किया और नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की।
आजकल विशेष रूप से घुटने एवं कमर के दर्द से लोग ज्यादा परेशान हैं इस पर डाक्टर चांडक ने कहा कि लोगों ने श्रम करना छोड़ दिया है जो समय बचा तो वह मोबाईल देखने में जा रहा है। जिससे हड्डी के रोग बढ़ रहे हैं।
उम्र के हिसाब से यदि स्वस्थ रहना है तो नियमित दिनचर्या बनानी होगी बिटामिन डी के लिए दवाईयों के अलावा सूर्य की किरणों का फायदा लेना होगा।
जो लोग अस्थिरोग से पीडि़त हैं वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सूर्य की रोशनी में 15 मिनट से आधे घंटे तक बैठें तो उन्हें बिटामिन डी की कमी नहीं होगी।
उम्र के हिसाब से खाना खाएं बजन ज्यादा न हो पर्याप्त प्रोटीन की मात्रा हो और कार्बोहाईड््रेड की मात्रा कम हो। व्यक्ति को रोज सुबह शाम पैदल अवश्य चलना चाहिए रात्रि में खाना खाने के बाद जरूर चलें। खाना रात में जल्दी खाएं। थोड़ा समय अपने शरीर के लिए निकालेंगे और नियमित दिनचर्या होगी तो बुढ़ापे में होने वाली तकलीफ कम होगी जो ज्यादा मोटें हैं वे अपना बजन कम करें रोज योग एवं प्रणायाम जरूर करें। जिससे वे स्वस्थ रहेंगे और अस्थि रोग से बचेंगे।



