छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती

नकुलनाथ प्रात: 9.00 बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की जयंती पर कांग्रेस के द्वारा विविध आयोजन किए जाएंगे। दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को प्रात: 9.00 बजे जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग छिन्दवाड़ा व शहर कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा के तत्वावधान में समाज से कुरीतियों को मिटाने वाले, जात-पात के बंधन से समाज को मुक्त करने वाले विश्व के सबसे विस्तृत संविधान का निर्माण करने वाले स्व. श्री भीमराव अम्बेड़कर की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!