चौरई में चंद सेकेंड में चोर ने उड़ाए सवा लाख
बाइक की डिक्की से उड़ाए पैसे और कार में सवार होकर हुआ फरार
Chhindwara 04 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई के सिवनी रोड में हीरो शोरूम में मोटरसाइकल खरीदने गए ग्राहक के सवा लाख रुपए चोरी का मामला सामने आया है, चोरी भी ऐसी की बाईक खरीदने आए ग्राहकों की टू व्हीलर गाड़ी की डिक्की में रखे सवा लाख रुपए दिनदहाड़े उड़ा ले गए चोर। दरअसल चौरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्रेटिया निवासी संग्राम रघुवंशी ने थाना चौरई में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि स्विफ्ट कार से युवक लगातार रेकी कर रहा था।
प्रार्थी संग्राम अपने परिचित के लिए नई बाइक खरीदने शोरूम के अंदर गया की उतने में उसकी गाड़ी में रखे सवा लाख रुपए दिनदहाड़े कार से उतरे चोर लेकर फुर्र हो गया ,वारदात होने के पश्चात प्रार्थी द्वारा तत्काल चौरई थाना में शिकायत की गई जिसके बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में चौरई पुलिस जांच में जुटी है एवं जल्द ही चोर को पकडऩे का आश्वासन भी दिया गया है।



