छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कृषकों की भूमि छीनने के विरोध में जय भीम सेना ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 04 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- ग्राम सतनूर तहसील उमरेठ जिला छिन्दवाड़ा के आवेदक कृषकगणों का आरोप है कि हमारे ग्राम के ही भुवनलाल, गोविन्द, खेलन, लख्खू, सुन्दर, विनोद, जयराम, सतीश, अकलेश यदुवंश, पूरनलाल, राजकुमार, जागेश्वर यदुवंशी, कृष्णाबाई, पिग्याबाई, वि़द्याबाई, मेमवती यदुवंशी आदि परिवारों की जमीन इनके स्वामित्व व हक की कृषि भूमि में से मोक्षधाम तक आवागमन हेतु इनकी बिना अनुमति के रास्ता बनाने के लिये भूमि का अधिग्रहण करने हेतु इन कृषकों को तहसीलदार उमरेठ द्वारा आम नोटिस दिये जाने के विरोध में जय भीम सेना सामाजिक संगठन ने आज 4 जून दिन बुधवार को सैंकड़ों के साथ धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर छिंदवाड़ा के माध्यम से सौंपा ।

इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इन गरीब कृषकों की भूमि के अधिग्रहण हेतु तहसीलदार कार्यालय उमरेठ द्वारा पूर्व में दिये गये नोटिस की निष्पक्ष जांच कर इन्हे दिलाया जाये अन्यथा संगठन को विवश होकर इन गरीब कृषकोंं को न्याय दिलाने हेतु शासन एवं प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शिवम पहाड़े, शिव कुमार सिरसाम, राजकुमार खड़से, पीडि़त किसान महिला नीमबती बाई, कृष्णा बाई, शकुन बाई, सुनीता, किरण, हीराबाई, पूरनलाल, गोविन्द, किशोर बंशकार, पप्पू मण्डराह, गनपत यदुवंशी, विजय मेहरा, दिनेश इवनाती, नितेश यदुवंशी, बबलू कनोजे, सीताराम सरेयाम, सुजीत पहाड़े, मेहताब डोले, राजकुमार यदुवंशी, घनश्याम यदुवंशी, राजेश यदुवंशी, अरूण, अभिषेक, रामलखन यदुवंशी सहित आदि संगठन के व ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!