धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

पवित्र कार्तिक माह में हर दिन बैनगंगा में होगा दीपदान 

18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक नित्य संध्या पर 06 बजे सवा लाख दीपदान एवं महा आरती 

सिवनी यशो:- सनातन धर्म में कार्तिक महीने का धार्मिक महत्व सर्वाधिक होता है, तथा त्योहारों की दृष्टि से भी यह महीना बहुत खास है, इस माह में करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, आंवला नवमी और देवोत्थान एकादशी समेत कई महत्वपूर्ण त्यौहार समाहित रहते है
पवित्र कार्तिक महीने में श्रीहरि का वास जल में रहता है अत: इस मास में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य पवित्र नदी के जल में दीपदान का बड़ा ही मंगलकारी महत्त्व है।
          कार्तिक महोत्सव के आयोजक पंडित विकास तिवारी “सोनू” महाराज ने बताया कि स्थानीय ब्राह्मणों द्वारा इस वर्ष शुक्रवार 18 अक्टूबर से शुक्रवार 15 नवम्बर तक कार्तिक माह में नित्यप्रति प्रात: 06 बजे से 09 बजे तक लखनवाड़ा के बैनगंगा तट में गंगा महापूजन श्री विष्णु सहस्रनाम, सहस्त्रार्चन और सत्यनारायण कथा एवं संध्या 06 बजे से 08 बजे तक नित्य सवालाख दीपदान और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है जो भी श्रद्धालु इस अनुष्ठान में शामिल होना चाहता हो वह लखनवाड़ा स्थित बैनगंगा तट पर समय पूर्व अपनी पूजन सामग्री के साथ उपस्थित हो पुण्य लाभ अर्जित कर सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button