WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया 17.31 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

(SIMS Medical College Chhindwara) सिम्स मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा का भी किया निरीक्षण

Chhindwara 21 November 2024

छिन्दवाड़ा यशो:- मंत्री लोक निर्माण विभाग म.प्र.शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला छिंदवाड़ा राकेश सिंह (Minister Public Works Department Madhya Pradesh Government and Minister in-charge District Chhindwara Rakesh Singh) द्वारा जिले में 17.31 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन ( Inauguration and ground worship ) किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास छिंदवाड़ा (Scheduled Caste Pre-Matric Girls Hostel Chhindwara) में किया गया।

प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया 17.31 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन - Seoni News

कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल छिंदवाड़ा संभाग द्वारा 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अनुसूचित जाति प्री-मेट्रिक 50 शैया कन्या छात्रावास भवन क्रमांक-01 और 02 का लोकार्पण किया गया। प्रत्येक भवन की लागत 2.50 करोड़ रुपये है और दोनों भवनों की कुल लागत 5 करोड़ रुपये है। इन भवनों का कुल निर्मित क्षेत्रफल 1200 वर्ग मीटर (12,912 वर्ग फुट) है जिसमें भूतल और प्रथम तल शामिल हैं। भूतल पर लाइब्रेरी, टी.वी. हॉल, किचन, डायनिंग हॉल, सर्वेंट क्वार्टर, अधीक्षक ऑफिस, विजिटर रूम, सिक रूम, 7 डबल बेड रूम, टॉयलेट ब्लॉक और दो सीढिय़ां हैं जिनसे भवन के सामने और पीछे से प्रवेश किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, एक सेंट्रल कोर्टयार्ड (बैडमिंटन कोर्ट) भी बनाया गया है। प्रथम तल पर 18 डबल बेड रूम और दोनों ओर टॉयलेट ब्लॉक हैं।

इसके अतिरिक्त मंत्री श्री सिंह द्वारा लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) संभाग छिंदवाड़ा द्वारा विकासखंड हर्रई के अंतर्गत 6.08 करोड़ रूपये लागत के भैंसा से मोहनीघाट मार्ग (लंबाई 6.40 किमी) के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। उन्होनें मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्य योजना (चतुर्थ चरण) के तहत नगरपालिका निगम छिंदवाड़ा में 6.23 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सीसी एवं बीटी रोड सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
इन लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यों के बाद मंत्री श्री सिंह द्वारा निर्माणाधीन सिम्स मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को इसे तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, म.प्र.भारिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश कुमार अंगारिया, दौलत सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, नवागत एसपी अजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!