खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
कबड्डी छिंदवाड़ा कॉरपोरेशन का हुआ चयन टीम जबलपुर के लिए 12 खिलाड़ी रवाना
Chhindwara 21 November 2024
छिन्दवाड़ा यशो:-मध्यप्रदेश एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन (Madhya Pradesh Amateur Kabaddi Association) द्वारा जबलपुर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य अंतर जिला सब सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप (Madhya Pradesh State Inter District Sub Senior Women Kabaddi Championship) जो की 22 11.2024 से 25 11 2024 तक आयोजित होने जा रही है इसमें हमारे छिंदवाड़ा कबड्डी कॉरपोरेशन (Chhindwara Kabaddi Corporation) की महिला सीनियर टीम के 12 खिलाडी भाग लेने अरविंद दुबे कोच के साथ 22 तारीख को छिंदवाड़ा से जबलपुर के लिए रवाना हो रही है ।
इसके लिए आज छिंदवाड़ा कबड्डी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस, उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सचिव सोनु दुबे, एड.देवेंद्र वर्मा, नितिन माहोरे, सारीक सिद्दकि, राजेश गोहिया सभी की उपस्थिति में महिला टीम का चयन किया गया टीम में चयनित ज्योति भलावी कैप्टन ,उप कप्तान सुषमा धुर्वे ,दुर्गा सरेआम रामकुमारी पंद्राम ,रोशनी उईके सोनम भलावी महिमा इनवाती अजिका सरेयाम ,शिवानी इनवाती, संजना अहके, सती उईके पिंकी वाडि़वा सभी खिलाड़ीयों को छिंदवाड़ा कबड्डी संघ की तरफ से कबड्डी किट का वितरण किया गया जिसमें सभी खिलाडियों को कबड्डी किट ड्रेस एवं पीजी कॉलेज स्पोर्ट्स ऑफिसर सुशील पटवा की तरफ से कबड्डी किट जूते दिये गये।चयनित टीम को कबड्डी कॉरपोरेशन संघ के मार्गदर्शन में शुक्रवार सुबह 22 तारीख को जबलपुर के लिए निजी वाहन के द्वारा रवाना किया जाएगा ।



