खेलसिवनी

विभागीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

विभागीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ - Seoni Newsसिवनी यशो:-  दो दिवसीय विभागीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आज क्रीड़ा परिसर, कुरई में भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल प्रभारी श्री एफ. एन. इक्का के नेतृत्व में और सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री मरावी जी के मार्गदर्शन में किया गया। शुभारंभ समारोह में वरिष्ठ शिक्षक श्री सुनील तिवारी ने सरस्वती पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई।
      इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 400 बालक-बालिकाओं ने मिनी, सीनियर और जूनियर वर्ग में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में  शिरीष तिवारी, श्री अजीम खान,  हेमंत विश्वकर्मा,  सुनील पटेल,  राकेश नागेंद्र, निकेश पदमाकर (खेल और युवा कल्याण विभाग कुरई), श्रीमती स्वाति घाटगे,  मदन गोपाल अवस्थी,  अमित वानखेड़े, श्रीमती प्रेमशिला ऐडे,  सचिन धुर्वे,  बारिश तुमड़ाम,  सुनील तिवारी, श्रीमती पूर्णिमा दुबे तथा विभिन्न विकासखंडों से टीम लेकर आए कोचेस, व्यायाम शिक्षक और पीटीआई का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों के लिए उचित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिला खेल प्रभारी  एफ. एन. इक्का ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button