खेलदेश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजन

विश्व कप पर भारत की जीत, 17 साल का इंतजार खत्म, पूरा देश खुशी से झूम उठा

  दिल्ली :- टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस खेला गया। भारत के हाथ से फिसलते हुये इस मैच में अंतिम समय में संभाल आया और भारत ने चैंपियनशिप जीतने में सफलता हासिल की

विश्व कप पर भारत की जीत, 17 साल का इंतजार खत्म, पूरा देश खुशी से झूम उठा - Seoni News

टी 20 मैच में हिन्दुस्तान ने 2007 में विश्व कप जीता था उसके पश्चात लगातार निराशा हाथ लगते रही अब जाकर 17 वर्ष के बाद वह सूखा समाप्त हुआ तो पूरा देश खुशी से नाच उठा जिस चमचमाती ट्रॉफी का इंतजार पूरा देश 17 सालों से कर रहा था जीतने में भारत के खिलाडिय़ों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है । भारत ने शनिवार को केनसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा खिताब अपने नाम कर लिया।
विश्व कप पर भारत की जीत, 17 साल का इंतजार खत्म, पूरा देश खुशी से झूम उठा - Seoni News

यहाँ बतादे कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।

टांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद कमजोर रही। टीम के 3 बल्लेबाज बहुत कम रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 9, सूर्यकुमार यादव ने 3 और ऋषभ पंत बिना कोई रन बनाये आऊट हो गये ।

विश्व कप पर भारत की जीत, 17 साल का इंतजार खत्म, पूरा देश खुशी से झूम उठा - Seoni News

निराशाजनक शुरूआती प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने अक्षर पटेल के साथ पारी में जान फूंकने का काम किया फाइनल में कोहली ने 76 रनों की पारी खेली और अक्षर अर्धशतक से चूक गए और उन्होंने 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 27 और रवींद्र जडेजा ने 2 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button