छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

चोटिल हुई टी 20 बाघिन लंगडी अब स्वस्थ्य है

सिवनी 31 मई 2023

सिवनी  यशो:- पेंच टाईगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिनॉंक 30 मई 2023 को पेंच टाईगर रिजर्व में सुबह की सफारी के दौरान पर्यटक / गाइडों को टी 20 बाघिन (लंगडी) बड डोबरी के पास बैठी हुई नजर आई पर्यटकों / गाइडों के द्धारा बताया गया है कि बाघिन टी 20 बाघिन (लंगडी) चोटिल अवस्था मे पाई गई। पर्यटक / गाइडों के द्धारा यह सूचना गेट पर आकर गेट प्रभारी टुरिया को बताया गया।
टुरिया गेट प्रभारी द्वारा तत्काल यह सूचना परिक्षेत्र अधिकारी कर्माझिरी को दी गई एवं परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा मौके पर पहॅुंचकर निरीक्षण किया गया एवं टी 20 बाघिन (लंगडी) के चोटिल होने के संबध में सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी कर्माझिरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को यह सूचना प्रेषित की गई तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सायंकाल 5 बजे वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा के द्वारा टी 20 बाघिन (लंगडी) को डार्ट के माध्यम से ट्रीटमेंट किया गया। डॉ अखिलेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह बाघिन कि अनुमानित आयु 16 वर्ष है और अपनी आयु के अनुरूप यह स्वस्थ है ट्रीटमेंट के बाद बाघिन की निगरानी की गई। बाघिन रोड में स्वस्थ पाई गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!