मध्यप्रदेशसिवनी

विश्वविद्यालय परीक्षा उडऩ दस्ता द्वारा किया गया निरीक्षण

Seoni 07 January 2025
सिवनी यशो:-वर्तमान समय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं ।इसी तारतम्य में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय (Raja Shankar Shah University) की परीक्षा निरीक्षण टीम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी (Netaji Subhash Chandra Bose Government Girls College Seoni) में औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा निरीक्षण टीम में डॉ. महिम चतुर्वेदी डॉ. एस. आर. शर्मा एवं डॉ.यू.के. शुक्ला द्वारा समस्त परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया गया।

  परीक्षा के दौरान समुचित व्यवस्था एवं सुचारु संचालन को देखते हुए टीम द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई , परीक्षा का संचालन केंद्राध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश सरवैया एवं सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार भीमटे द्वारा किया जा रहा है। वीक्षकीय कार्य में प्रो.मोहम्मद राशिद खान एवं प्रो.समिता शर्मा उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button