दोनों वर्गो ने खेले गये चार चार मैच, मार्च अप्रैल में डे नाइट मैच की घोषणा
Seoni 07 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी प्रीमियर लीग के अंतर्गत आज 7 जनवरी को वेटरन वर्ग के 4 और ओपन वर्ग के 4 मुकाबले खेले गए टूर्नामेंट में आज मुख्य रूप से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा फाइनल मैच में प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का विमोचन उनके द्वारा किया गया और मार्च अप्रैल माह में डे नाइट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट करने की घोषणा की गई ।
आज का पहला मैच एमजी क्लब एवं सर्वोदय बॉयज़ के मध्य खेला गया जिसमें सर्वोदय बॉयस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 70 रन बोर्ड पर लगाए, वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम सी जी क्लब सर्वोदय बॉयज की घातक गेंदबाजी के आगे लक्ष्य तक नहीं पहुँच पायी और सर्वोदय बॉयस ने यह मैच जीत लिया ,इस मैच के मैन ऑफ द मैच रवि कटरे रहे ।
दूसरा मैच एम सी जी क्लब एवं यंग हीरो छपारा के मध्य खेला जाना था लेकिन यंग हीरो छपारा समय पर ना पहुंच पाने के कारण एम सीजी क्लब को वॉक ओवर दे दिया गया ।
तीसरा मैच सर्वोदय बॉयज एवं यंग हीरो छपारा के मध्य खेला गया जिसमें यंग हीरो छपारा ने 8 ओवरों पर 76 रन बनाएं वही जवाब में सर्वोदय बॉयज की बल्लेबाज अरशद खान ने 3 चौके और 5 छक्को की मदद से खुद कि 45 रन की निजी स्कोर बनाते हुए टीम को 77 रन पर विजय श्री दिला दी और इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने ।
चौथा मैच महावीर बॉयज एवं शाइनिंग स्टार क्लब के मध्य खेला गया जिसमें महावीर बॉयस ने 8 ओवरों पर 84 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाएं शाइनिंग स्टार के बल्लेबाज ओम सराठे ने 41 रन की पारी खेल कर अपने टीम को 7.2 ओवर मे ही जीत दिला दी, और इस मैच के मैं ऑफ द मैच बने ।
ओपन वर्ग मे आज 4 मैच हुये जिसमें
पहला मुकाबला रहमान खैरी 11 एवं सिवनी वॉरियर्स के मध्य खेला गया जिसमें रहमान खैरी ने पहले बल्लेबाजी करते हु? 69 रन ० विकेट के नुकसान पर बनाए वहीं सिवनी वॉर्रियोर्स ने मात्र 5.2 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया, इस मैच के मैं आफ द मैच शुभम रहे, जिन्होने 21 रन बनकर 3 विकेट लिए ।
दूसरा मुकाबला रहमान खैरी 11 एवं महावीर बॉयज के मध्य हुआ जिसमें रहमान खैरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन 4 विकेट पर बनाया वही जवाब में महावीर बॉयज 134 रन ही बना पाई और यह मैच रहमान खेरी ने जीत लिया रहमान खैरी के आशु ने शनदार 60 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच दिया गया ।
तीसरा मुकाबला सिवनी वॉरियर्स एवं ड्रीम 11 के मध्य खेला गया जो की बहुत ही रोमानचक मुकाबला था जिसमें सिवनी वॉर्रियोर्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन करते हु? 117 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए, वहीं ड्रीम11 की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी करने उतरे ईश्वर मरकम ने 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाकर खुद के 79 के निजी स्कोर के साथ टीम को 121 रन पर पहुंचाकरड्ढजीत दर्ज की और ऑफ द मैच बने ।
चौथा मुकाबला फ्रेंड्स क्लब एवं आरसीसी मोहगांव के मध्य खेला गया जिसमे फ्रेंड्स क्लब के बल्लेबाज बिट्टु ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 177 रन का लक्ष्य बनाया टीम के के लिए बनाया ,वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी मोहगांव 8 ओवरों पर मात्र 99 रन ही बना पायी इस मैच के में ऑफ द मैच बिट्टू रहे, कल भी इस प्रतियोगिता के अंतरगत 8 मूकाबले खेले जाएंगे 4 मूकाबले वेटरन वर्ग के और 4 मूकाबले ओपन वर्ग के खेले जायेंगे,





