Uncategorized

संभागीय कार्यपालन यंत्री द्वारा बरघाट के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ओवरहेड टैंक का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Seoni 08 January 2026
बरघाट यशो:- शासन के निर्देशों के पालन में संभागीय कार्यपालन यंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,
जबलपुर संभाग अभिषेक शिवहरे द्वारा
नगर परिषद बरघाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नगर में प्रदाय की जा रही पेयजल की गुणवत्ता का स्थल पर परीक्षण किया गया।
प्रदाय किए जा रहे जल में रेसिड्यूअल क्लोरीन की मात्रा मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बरघाट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करते संभागीय कार्यपालन यंत्री अभिषेक शिवहरे
बरघाट नगर परिषद स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करते संभागीय कार्यपालन यंत्री अभिषेक शिवहरे एवं नगर परिषद के अधिकारी।

जल शोधन संयंत्र के संचालन की जांच

संभागीय कार्यपालन यंत्री द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के
विभिन्न घटकों के संचालन का भी परीक्षण किया गया।
इसके साथ ही संयंत्र के सभी घटकों एवं ओवरहेड टैंकों की
निश्चित अंतराल पर नियमित सफाई कराए जाने तथा
संबंधित रजिस्टर संधारित किए जाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि
नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

ये रहे उपस्थित अधिकारी

निरीक्षण के अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वेदप्रकाश पुरी,
नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू,
उपाध्यक्ष राजन चतुर्वेदी,
फील्ड इंजीनियर दिवस दूबे एवं
सुपरवाइजर दिनेश विजाडे उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2024679&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!