WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

अतिवर्षा से फसलें हुई बर्बाद, किसानों को राहत राशि देने का आग्रह – राकेश पाल

पूर्व विधायक राकेश पाल सिंग ने अतिवर्षा से बर्बाद हुई फसल की नुकसानी से प्रदेश सरकार को कराया अवगत और राहत का राशि के लिये किया निवेदन

सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने समस्त सिवनी जिला एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र में अधिक वर्षा से  फसलों की क्षति का सर्वे कर फसल बीमा एवं शासकीय अनुदान सहायता राशि प्रदान करने हेतु किसान हितैषी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कलेक्टर सिवनी को लिखा पत्र।
विगत दिनों सिवनी जिले एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने से किसान भाइयों की खरीफ की फसल जिसमें अधिकतम मक्का एवं अन्य साग सब्जी 70 प्रतिश से 80 प्रतिशत नष्ट हो गई है । केवलारी विधानसभा क्षेत्र में किसान भाई अधिकतम  खरीफ की फसल में मक्के की फसल का उत्पादन करते हैं । यहां के किसान भाइयों के जीवन यापन पूर्णता किसानी पर निर्भर हैं। कई ग्रामों में जिसमे सबसे अधिक मक्के की फसल है। 
पूर्व विधायक श्री पाल ने मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव को लिखें पत्र में उल्लेख किया है कि  मक्के की फ़सल पुर्ण रूप नष्ट हो गई हैं मक्का निकल नहीं रहा हैं, पौधा खड़ा खड़ा खराब हो रहा हैं। श्री पाल ने आग्रह किया है कि परेशान किसान भाइयों को प्राकृतिक आपदा के इस विपरीत समय में फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर फसल बीमा एवं राहत राशि स्वीकृत कर तत्काल राहत प्रदान करने की कृपा करें । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!