छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी का 06 अप्रैल को सिवनी विधानसभा में सघन जनसंपर्क एवं अनेक कार्यक्रम

विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सिवनी विधायक रहेंगे शामिल

सिवनी यशो:- सिवनी बालाघाट संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी शनिवार 6 अप्रैल को अपने एक दिवसीय सघन जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों का दौरा करेंगीं। जहां वे 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही प्रबुद्ध जनों से अलग-अलग बैठक करेंगी। इसके साथ ही नगर के प्रमुख वार्डों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करेंगी। इस अवसर पर श्रीमती पारधी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा के जिला व नगर के पदाधिकारी गण व वरिष्ठ नेता गण भी शामिल रहेंगे।

बंजारी माता के पूजन के साथ प्रारंभ होगा जनसंपर्क

उक्ताशय जानकारी देते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि, श्रीमती पारधी शनिवार को प्रात: 8:00 बजे बंजारी स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात, ग्राम देवरी, ग्राम केकड़ा, ग्राम झिरी, में जनसंपर्क करेंगी। तत्पश्चात वे ग्राम चमारी में प्रात: 10 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

समुंद राजा के दर्शन के पश्चात कार्यकत्र्ता सम्मेलन

श्री अग्रवाल ने बताया कि, निरधारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती पारधी प्रात: 10 बजे ग्राम गोरखपुर में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात जनसंपर्क प्रारंभ करेगीं। इसके पश्चात ग्राम महासमुंद में समुंद राजा के दर्शन के साथ ग्राम महासमुंद मे जनसंपर्क, बीजादेवरी मे कार्यकर्ता सम्मेलन, ग्राम बखारी मे जनसंपर्क, ग्राम मुंगवानी कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल होंगी।

सिवनी नगर में कार्यकत्र्ता सम्मेलन एवं अधिवक्ताओं तथा चिकित्सकों से चर्चा

श्री अग्रवाल ने बताया कि, श्रीमती पारधी स्थानीय बाहुबली लॉन में दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्राम करकोटी, बंडोल, लखनवाड़ा, नगर उत्तर मंडल एवं दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारीयों को लेकर चर्चा करेंगी। जबकि इसी कार्यक्रम के पश्चात लान में ही शाम 5 बजे से श्रीमती पारधी द्वारा अधिवक्ताओं, डेहरिया समाज, बघेल समाज, ऑटो संघ एवं निजी चिकित्सकों के साथ अलग-अलग बैठक व चर्चा की जायेगी।

नगर के वार्डो में जनसंपर्क

श्री अग्रवाल ने बताया कि, उक्त कार्यक्रमों के पश्चात श्रीमती पारधी द्वारा नगर के प्रमुख वार्डों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं अन्य संबंधित मंडल अध्यक्षों द्वारा श्रीमती पारधी के समस्त जनसंपर्क कार्यक्रमों में अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से उपस्थिती की अपील की गई है।

मंडल के संयोजकों एवं अध्यक्षों ने की उपस्थिती की अपील

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में विधानसभा क्षेत्र के मंडल संयोजक उत्तर मंडल सिवनी के आनंद शर्मा एवं तरूण मुनिया टांक, मंडल दक्षिण नगर मंडल सिवनी के संयोजक नरेन्द्र ठाकुर एवं राजू यादव , करकोटी मंडल के हेमंत टेमरे एवं योगेश उईके लखनवाड़ा मंडल के नितेन्द्र बघेल एवं नितेश सनोडिया, मुंगवानी मंडल के सुरेश सनोडिया एवं योगेन्द्र जैन बंडोल मंडल जयदीप ठाकुर एवं टेकराम बरकड़े चमारी मंडल में मेहताप सिंह एवं रामदयाल ठाकुर एवं बीजादेवरी मंडल में चमरालाल डहेरिया एवं मोहन बंजारा एवं मंडलों के अध्यक्ष संजय सोनी, अभिषेक दुबे, रामजी चंद्रवंशी, अनिल बघेल, सुमित राय, ओम राजपूत, तथा संजीव उईके ने कार्यकत्र्ताओं एवं पदाध्किाारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!