छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी नगर भाजपा की आवश्यक बैठक आज

नगर में निवासरत समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से उपस्थिती की अपील

सिवनी यशो:- आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अति आवश्यक बैठक 5 अप्रैल दिन शुक्रवार शाम 6 बजे आयोजित की गयी है इस महत्पूर्ण बैठक में सिवनी नगर में निवासरत भाजपा के समस्त जिला मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकत्र्ता एवं वरिष्ठ भाजपा के नेता आपेक्षित है । बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आयोजित इस बैठक में स्थापना दिवस एवं चुनाव संबंधी करणी कार्यो पर विशेष चर्चा होगी । बैठक में नगर में निवासरत समस्त भाजपा के जिला पदाधिकारीगण समस्त जनप्रतिनिधिगण , मोर्चा , प्रकोष्ठ , के पदाधिकारीगण सहित समस्त जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी एवं नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने उपस्थिती का आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button