धर्मसिवनी

अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता शिवानी दीदी फरवरी में आयेंगी सिवनी

  सिवनी यशो:- अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज़ (International Spiritual Institute Brahma Kumaris) से जुड़ी प्रेरक वक्ता और आध्यात्मिक व्यक्तित्व की धनी आदरणीय ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन के प्रेरक वचन सुनने का मौका जिलेवासियों को शीघ्र मिलने जा रहा है।

जिला संस्थान प्रभारी योग शक्ति ज्योति दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ के अवैकनिग चैनल की सुप्रसिध्द प्रेरक वक्ता शिवानी दीदी (Famous motivational speaker Shivani Didi of Awakening Channel) फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेगी एवं 05 फरवरी 25 को सिवनी आयेगी जहॉ संस्थान से जुड़े सभी भाई बहनों को संबोधित करने के पश्चात शाम 05 से 07 के बीच जन समूह के समक्ष अपना आध्यात्मिक उद्बोधन रखेगी। उनके आगमन को लेकर संस्थान में तैयारियॉ आरम्भ कर दी गई है।

 आगे दीदी ने बताया कि शिवानी दीदी 1996 से राजयोग ध्यान की आध्यात्मिक शिक्षिका के रुप में अपनी भूमिका निभा रही है। ब्रह्माकुमारीज़ विश्व आध्यात्मिक संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली वे एक प्रेरक वक्ता और आध्यात्मिक गुरु के रुप में जानी जाती है। आम आदमी के जीवन में होने वाले मानसिक तनाव, अवसाद, व्यसनों, आत्मसम्मान और रिश्तों पर उनके प्रेरणादायी वक्तव्यों से अनकों लोगों का जीवन बदला है। सन् 2017 में उन्हें विश्व मनोरोग संघ द्वारा सद्भावना राजदूत के रुप में नियुक्त किया है। 2019 में मानव व्यवहार को बदलने में उनकी अहम भूमिका के लिए महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान ” नारी शक्ति पुरुस्कार ÓÓ से उन्हें सम्मानित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button