छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
हल्के बादल रहने एवं मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना
Chhindwara 23 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भोपाल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान (weather forecast) से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 120 घंटो के दौरान (23 नवंबर – 27 नवंबर 2024) साफ से हल्के बादल रहने एवं मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है । अधिकतम तापमान (maximum temperature) 25-27 डिग्री सेन्टीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 11-12 डिग्री. सेन्टीग्रेट के मध्य रहने की संभावना है ।
अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता (maximum relative humidity) 77-84 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता (minimum relative humidity) 42-47 प्रतिशत रहने की संभावना है । आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व दिशा में बहने एवं 03-06 कि. मी. प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है ।



