

सिवनी यशो:-अदभुत प्रतिभा और विराट व्यक्तित्व के धनी, देश के प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उन्हें अपना परिचय देना भी गौरव, सम्मान एवं हर्ष से भरा पल है। यह गौरवशाली अवसर प्रधानमंत्री जी के सिवनी आगमन के दौरान उनके द्वारा संबोधन के पूर्व प्रतिक्षा कक्ष मे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी व सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी को मिला। इस भेंट व परिचय के अवसर को अपने जीवन के सबसे सुखद क्षण के रूप मे अनुभव करते हुए महडिया प्रभारी द्वय द्वारा कहा गया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों के उत्थान, विकास और गौरव के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन एवं सर्वस्व समय समर्पित करने वाले ऐसे नेता हैं जो बुद्धि के शिखर हैं। ज्ञान के सागर हैं, और साहस की परिभाषा हैं। वे विकास का पथ है़ं, वे गौरव की गाथा हैं। उनसे मिलना हमारे लिए गौरव की बात है, प्रसन्नता के पल हैं, यह अभिनंदन का अवसर भी है साथ ही अपने जीवन में चिरस्मरणीय रखने वाला अनमोल तोहफा भी है।



