WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जिले के हर घर में पहुँचाया जायेगा अयोध्या पहुँचने का निमंत्रण

जिले के हर क्षेत्रमें भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर के पूजा और श्री राम लला के प्राण पतिष्ठा के लिए पीले चावलों के अक्षत कलश के तौर पर अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण आया है. नगर एवं ग्राम वासियों में इस निमंत्रण को लेकर काफी हर्ष का माहौल है. इस अवसर पर, सिवनी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में डीजे के साथ अक्षत कलशों की परिक्रमा लगाई और राम मंदिर में राम के द्वारा पधारने के निमंत्रण के रूप में पहुंचाए गए पीले चावलों को गांव के हर घर तक पहुंचाये जाने की योजना है । इस अद्भुत कार्यक्रम को सनातन धर्मी हर्ष और उल्लास के साथ त्यौहार के रूप महसूस कर रहे है ।
जिले के हर क्षेत्र में अक्षत कलशों के पहुँचने पर आमजनों में भरपूर जोश देखने को मिला, वहीं इस समर्थन के साथ-साथ लोगों ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ पूरे गांव में परिक्रमा की गई. इस भव्य आयोजन को लेकर लक्ष्मीनारायण मंदिर के व्यवस्थापक नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सिवनी नगर में अयोध्या में जाने के लिए निमंत्रण के तौर पर पीले चावल भेजे गए हैं । 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना के दिन सभी को वहां पहुंचने का निमंत्रण है. इसके चलते जिले के गांव गाँव में सनातनी समाज गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए नजर आ रहे हैं, और गांव की महिलाओं ने भी डीजे पर डांस करते हुए भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. गांववाले पीले चावलों को लेकर काफी खुश हैं ।

घर-घर देंगे अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण

बरघाट से राधेश्याम मिश्रा और शिवशंकर शर्मा ने बताया कि यह हमारा और हमारी पीढ़ी के लिये अत्यंत सौभाग्य की बात है कि उन्हें भगवान श्रीराम के मंदिर के लिये आंदोलन छोटी सहभागिता करने को मिला और आज भगवान श्री राम प्रभु का भव्य मंदिर निर्मित हो गया है जिसमें भगवान 22 जनवरी को प्रवेश कर रहे है । हमारे यहाँ 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक नगर में घर-घर जाकर श्री राम लला मूर्ति की स्थापना के दिन अयोध्या पहुंचने के लिए निमंत्रण देने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!