सिवनी यशो:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सिवनी नगर में 20 दिसंबर दिन बुधवार को सिवनी नगर के सभी वार्डों में कलश वितरण किया जाना है । कलश वितरण के पूर्व भव्य शोभायात्रा मठ मंदिर से निकल कर श्री राम मंदिर तक ले जाना है । इस शोभायात्रा में सभी वार्डो से अक्षत कलश लेने के लिये आने वाली टोलियाँ ढोल नगाड़ो कलश रथ अश्वों पर सुंदर झांकियों के साथ शामिल होगी इन टोलियों के पास भगवा ध्वज पताकाएँ और अतिशबाजी होगी इसके साथ ही सभी टोलियाँ पूरे उत्साह के साथ आज निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होगी ।
वार्डो से आने वाली टोलियों से आग्रह किया गया है कि पुरूष वर्ग पजामा कुर्ता में एवं मातृशक्ति पीली साडिय़ों में शोभायात्रा में अपनी सहभागिता करें ।
मठ मंदिर से शोभायात्रा दोपहर 01 बजे विद्वत आचार्यो द्वारा शास्त्रोक्त पूजन अर्चन के साथ निकाली जायेगी । यह शोभायात्रा मठ मंदिर से निकलकर श्रीराम मंदिर तक जायेगी इसके पश्चात सभी वार्डो से आयी हुई टोलियाँ अक्षत कलश लेकर अपने अपने वार्डो में जायेगी ।





