छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
क्या छिंदवाड़ा से बड़ा है बालाघाट जिला ?
कर्मचारी चयन मंडल बोर्ड लगातार कर रहा छिंदवाड़ा की उपेक्षा
chhindwara 17 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:-महिला बाल विकास विभाग में आगन वाड़ी सुपर वाईजर की भर्ती होना है। जिसकी म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल बोर्ड भोपाल ले रहा है।
इसकी परीक्षा का केन्द्र भोपाल, जबलपुर, इन्दौर, उज्जैन, रीवा, सतना ग्वालियर एवं बालाघाट में है, किन्तु छिंदवाड़ा जैसे बड़े जिले में परीक्षा केन्द्र नहीं है, कई बार इस मांग उठाई किन्तु कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, अब भाजपा के सांसद है उन्हे चाहिये कि वे बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा कर छिंदवाड़ा में परीक्षा केन्द्र खुलवाये जिससे महिलाओं को बाहर न जाना पड़े।



