WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

ईतवारी-रीवा छिंदवाड़ा से चले, पुल सुधरने में एक वर्ष लगेगा

छिंदवाड़ा यशो:- ईतवारी-रीवा ट्रेन गांडी नंबर 11755 सौंसर से पास पुल में खराबी के कारण लगभग एक वर्ष तक नहीं चल पायेगी।
बताया जाता है कि रेल्वे द्वारा पुल का पुर्ननिर्माण प्रारम्भ कर दिया गया है। ईतवारी रीवा ट्रेन 3 दिन छिंदवाड़ा एवं 3 दिन गोंदिया पर चलती है।

छिंदवाड़ा पर से जाने वाली ट्रेन बन्द है। रेल्वे को चाहिये कि इस ट्रेन को छिंदवाड़ा से रीवा तक चलाया जाना चाहिये। इस ट्रेन से चलने वाले यात्री को फायदा मिलेगा। पूरी तरह रेल का संचालन बन्द करने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

छिंदवाड़ा से चलने से जबलपुर, कटनी एवं रीवा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वैसे इस ट्रेन को आयोध्या या बनारस तक बढाया जा सकता है, ट्रेन बन्द होने से इसके रेक (डिब्बे)ईतवारी में खाली खड़े रहते है।

यात्री संगठन एवं जनप्रतिनिधी इस ट्रेन को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग कर रहे है। किन्तु रेल्वे के नागपुर मंडल के अधिकारियों का कहना है वह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

छिंदवाड़ा से प्रारम्भ करने हेतु सांसद बंटी साहू को रेल मंत्री से मिलना पड़ेगा। इस ट्रेन को बनारस तक बढाया जाता है तो जनता को एक ज्योर्तिलिंग के दर्शन आसानी से होंगे इसक अलावा मैहर एवं चित्रकूट रास्ते में पड़ते है। यह धार्मिक पर्यटन की अच्छी ट्रेन होगी।

छिंदवाड़ा-उज्जैन हवाई जहाज चले या बन्देभारत ट्रेन चले

छिंदवाड़ा से उज्जैन तक हवाई यात्रा एवं बन्दे भारत ट्रेन आसानी से चलाई जा सकती है, जिससे श्रद्धालु महाकल के आसानी से दर्शन कर सके पास में औंकारेश्वर भी है वहा भी आसानी से दर्शन हो सकते, हवाई यात्रा वालों को इन्दौर पास पड़ता है अभी कुछ विशिष्ट लोग इन्दौर से नागपुर आते है फिर छिंदवाड़ा आते है। छिंदवाड़ा शीघ्र हवाई अड्डा बनना चाहिये।

छिंदवाड़ा से ईटारसी इन्टरसिटी चलाने की मांग

वरिष्ठ नागरिक जय शंकर शुक्ला ने रेल मंत्री से मांग की है छिंदवाड़ा से ईटारसी इन्टरसिटी ट्रेन चलाया जाये जिससे इटारसी से मुम्बई, खण्डवा, पूना, जबलपुर एवं अन्य ट्रेनों में जाने में यात्रियों को फायदा मिलेगा श्री शुक्ला ने बताया कि वे इस संबंध में पोस्ट कार्ड अभियान भी चलाने वाले है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!