जिला स्तरीय जनसुनवाई में उमड़ी भीड़: 166 आवेदन पहुंचे कलेक्टर के पास
पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सड़क और बिजली जैसी समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निराकरण के निर्देश
जनसुनवाई सिवनी 166 आवेदन की बड़ी बातें
- कुल 166 आवेदन प्राप्त
- पीएम आवास, पेंशन, राशन कार्ड प्रमुख मुद्दे
- बिजली, सड़क और अतिक्रमण शिकायतें शामिल
- अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
- सभी एसडीएम और अधिकारी VC के माध्यम से जुड़े
Seoni 07 April 2026
सिवनी यशो:- प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।जनसुनवाई सिवनी 166 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत एवं सी.एल. चनाप सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जनसुनवाई में उठे प्रमुख मुद्दे
जनसुनवाई में पेंशन, राशन कार्ड, आधार सुधार, सड़क निर्माण, बिजली पोल, अतिक्रमण हटाने, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, धारणाधिकार पट्टा, जन्म प्रमाण पत्र एवं मजदूरी भुगतान जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।
तहसील बरघाट, केवलारी, कुरई, छपारा, घंसौर और लखनादौन सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त जनसुनवाई सिवनी 166 आवेदन पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
http://mandsaur.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20251222N53&fontname=Mangal&LocID=19&pubdate=12/22/2025
जनसुनवाई सिवनी, कलेक्टर शीतला पटले, 166 आवेदन, जिला कलेक्ट्रेट, जनसमस्या समाधान






