मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

पत्रकार सुधीर दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति दुबे का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत ने दी श्रद्धांजलि

छिंदवाड़ा में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Chhindwara, 14 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दुबे की धर्मपत्नी एवं हर्षित दुबे की माताजी श्रीमती ज्योति दुबे का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रीमती ज्योति दुबे के निधन पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक

शोक व्यक्त करने वालों में सांसद Vivek Bunty Sahu, पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath, पूर्व सांसद Nakul Nath, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, पांढुर्ना भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व मंत्री नाना मोहोड़, चौरई के पूर्व विधायक रमेश दुबे, कांग्रेस नेता गंगा तिवारी, विश्वनाथ ओक्टे, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, अजय सक्सेना, संदीप रघुवंशी, विजय पाण्डे, पूर्व राज्यपाल Anusuiya Uikey, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

पत्रकार जगत में शोक का माहौल

श्रीमती ज्योति दुबे के निधन पर जिलेभर के पत्रकारों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

परिजनों ने सभी शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button