छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
Trending

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ जनसेवा के लिए प्रयासरत : जेपी नड्डा

जबलपुर संभागीय बैठक में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

Chhindwara, 25 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की विशिष्ट उपस्थिति में जबलपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जबलपुर सहित सागर, रीवा और शहडोल संभाग के प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। बैठक में शामिल होने से पहले सांसद श्री साहू का स्वागत तिलक और भाजपा का गमछा पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, संदीप मोहोड, विधायक कमलेश शाह सहित अन्य निकायों के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :- भाजपा कार्यकर्ता मेरा जीवन व प्राण, उनके सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा – हेमंत खंडेलवाल

जेपी नड्डा का उद्बोधन

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि –

“मध्य प्रदेश का प्रत्येक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ जनसेवा की दिशा में अविराम प्रयासरत है।”

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संगठन विस्तार, पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :- कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल – मीना बिसेन

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता

बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें –

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार

  • उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

  • प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा

  • कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह

  • प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह

  • प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा

सभी ने मिलकर भाजपा संगठन की मजबूती और जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!