कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल – मीना बिसेन
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों सम्मेलन हुआ संपन्न
Seoni 08 April 2025
:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस साप्ताहिक पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार ८ अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य का सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जिला मीडिया विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यक्रम में
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार विषय पर विस्तार से संबोधन में अपनी बात रखी और कहा कि जनसंघ से हमारी विचार का प्रारंभ हुआ और १९८० से भारतीय जनता पार्टी के रूप में हमारी पार्टी ने विस्तार का विशाल रूप धारण किया है । भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हमारी विचारधारा और विचार आधारित कार्यकत्र्ता है और कार्यकत्र्ता निर्माण में पार्टी के असंख्य व्यक्तियों ने अपना जीवन खपा दिया । डां. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पंडित अटल बिहारी बाजपेयी ने राष्ट्र को प्रथम पूज्य मानते हुये मानव कल्याण को प्राथमिकता में रखते हुये पार्टी को जो विचार दिये और जो आदर्श प्रस्तुत किये है भाजपा आज उसी विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रही है आम जनता को विश्वास होगया है कि भाजपा ही उनके हितों और राष्ट्र को गोैरव दिला सकती है जिसके परिणाम आज स्पष्ट दिखाई दे रहे है अब हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है । देश की सत्ता में तीसरी बार बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी की सरकार है प्रदेशों में लगातार चुनाव जीत रहे है । जनता का विश्वास टूटे न यह हमारी जिम्मेदारी है ।
परिवर्तन दिखाई दे रहा है – सांसद
भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कार्यकत्र्ताओं के बीच अपनी बात रखते हुये कहा है कि भाजपा ने अपने भारतीय राजनीति में जो परिवर्तन लाया है उसे खुली आँखों से तो देखा ही जा सकता है बंद आँखो से भी महसूस किया जा सकता है । भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के साथ मातृशक्ति को सशक्त बनाने, समरस समाज के निर्माण, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण, भारतीय महापुरूषों का गोैरव स्थापित करने, स्वच्छता के लिये सामाजिक क्रांति, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने और विश्व पटल पर अपनी हर बात को स्वाभिमान के साथ रखने जैसे कार्य करते है । देश के विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है तो वहीं हर क्षेत्र के कमजोर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे के लिये सरकार मदद कर रही है ।
देश के विकास गति तेज हुई – विधायक
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रधानमंत्री जी के रूप में नरेंद्र मोदी साथ के लगभग ११ वर्षो में विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर संबोधित करते हुये कहा गया कि देश में नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही देश विकास की पटरियों पर तेजी से दौड़ रहा है । मोदी जी के पूर्व की कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार भ्रष्टाचार, घोटालों से देश को कलंकित कर रही थी उनसे राहत मिली है । प्रधानमंत्री सड़को का जाल, और लंबी दूरी की सड़के जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में दिख रही है कांग्रेस के समय इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, श्री राय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, जनकल्याण, कोरोना के समय दुनिया को भारत ने दिखाया कि हमारे पास जो क्षमता है वह दुनिया में नहीं, मोदी जी बिना किसी भेद भाव के हर समाज के लिये कार्य कर रहे है प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री अन्न योजना, स्वास्थ्य के क्षेत्र, शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार, उद्योग, सहित अन्यान्य क्षेत्रों मे जो उल्लेखनीय उपलब्धियों के परिणाम हम देख रहे है वह निश्चित रूप से भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में ठोस कदम है ।
सक्रिय सदस्यों के इस सम्मेलन में स्थापना दिवस कार्यक्रमों के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी प्रदान की और भाजपा के स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रमों को उत्साह के साथ मनाने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने किया, आभार प्रदर्शन पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर द्वार किया गया ।
मंडल अध्यक्षों एवं टोली ने प्रतीक चिन्ह से अतिथियों का किया सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरूषों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों ने आयोजित सम्मेलन में शामिल हुये सक्रिय सदस्यों पर पुष्प वर्षा कर अंगवस्त्र पहना कर कार्यकत्र्ताओं का सम्मान किया । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, रामजी चंद्रवंशी, ओम राजपूत, राजीव उईके, नितेश सनोडिया, राजेन्द्र बघेल, एवं विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम संचालन समिति संतोष अग्रवाल, नरेन्द्र टांक, आनंद शर्मा, दीपक नगपुरे, संजीव मिश्रा, संजय सोनी, अभिषेक दुबे नरेन्द्र ठाकुर, युवराज राहंगडाले, राजू यादव, समीर अग्रवाल, शिव सनोडिया, एवं सुनील बघेल ने उपस्थित अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ।
आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं गजानंद पंचेश्वर, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, सिवनी उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी तथा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे ।










