बरघाट यशो: – सिवनी जिला के बरघाट तहसील के छोटे से गांव साल्है (कोसमी) में जन्मी ज्योति चौहान को बचपन से ही कुछ नया करने की जुनून के चलते भूगोल विषय के अंतर्गत “मध्यप्रदेश में जैविक कृषि का अध्ययन सिवनी जिला के विशेष संदर्भ में” शोध विषय पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति चौहान को यह पी एच डी उपाधि प्राप्त करने में निर्देशक डॉक्टर राजीव कौशल का सतत् मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला है। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश श्रीवास्तव से नित नया सीखने की जिज्ञासा, निर्देशन, मार्गदर्शन और आशीष प्राप्त हुआ है। साथ ही पिता श्री राजेंद्र चौहान, माता श्रीमती येसुला चौहान और परिवार का संभल, सहारा और आशीर्वाद रहा वहीं पति श्री संजय पटले का हमेशा साथ, सहयोग, उत्साहसंवर्धन रहा है। ज्ञात हो कि ज्योति चौहान का पढ़ाई-लिखाई,भाषण और वाद-विवाद में शुरू से ही रूझान रहा है। ज्ञात हो कि इन्होंने शासकीय महाविद्यालय बरघाट से एम ए की पढ़ाई की तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से एम ए भूगोल में स्वर्ण पदक प्राप्त की है। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर सभी स्नेहीजन और शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित कर, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया है।



