छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बालरूप हनुमान मंदिर में पाटोत्सव एवं अयोध्या का प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम होंगे आयोजित

भंडारा, संकीर्तन, दीपोत्सव, आतिशबाजी जैसे विभिन्न आयोजन होगे

सिवनी यशो:- भक्ति, आस्था और श्रद्धा के केंद्र बाल रूप हनुमान मंदिर के भक्तों के लिए यह वर्ष दोहरी खुशियां लेकर आया है। जहां एक और 21 जनवरी को मंदिर का 18वां पाटोत्स्व एवं 77वां दंड दीक्षा सन्यास दिवस समारोह का आयोजन होगा । वहीं 22 जनवरी को स्वयं श्री हनुमान जी के प्रभु श्री राम का अयोध्या में भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इस पुण्य और सौभाग्यशाली अवसर को चिरस्मरणीय एवं जीवन की सबसे बड़ी मनोकामना पूर्ण होने के रूप में संजोने के लिए भी मंदिर समिति के सदस्य पूरे मनोयोग, उत्साह और उमंग के साथ आतुर हैं। इस हेतु मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है अत: 20 जनवरी से ही समूचा मंदिर प्रांगण विद्युत साज साज से अलंकृत हो जाएगा।
मंदिर समिति द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक इस अवसर पर आगामी 21 एवं 22 जनवरी को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं जिसके अंतर्गत परंपरा अनुसार पोष शुक्ल एकादशी अर्थात 21 जनवरी को मंदिर का 18वां पाटोत्सव तथा गौलोक गामी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 77 व दंड दीक्षा सन्यास दिवस पर मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रात: 6:00 बजे अभिषेक होगा। तत्पश्चात यहां विराजित सिंदूरवदन भगवान श्री गणेश, बाल रूप श्री हनुमान, भगवान काल भैरव, शिवलिंग के रूप में स्थापित भगवान श्री भोलेनाथ एवं मंशापूर्ण पंचमुखी हनुमान जी का चोला श्रृंगार किया जाकर आरती होगी। जबकि दोपहर 12:00 बजे हवन पूजन एवं इसके पश्चात कन्याभोज व कन्यापूजन किया जाएगा इसके साथ ही महाप्रसाद का वितरण भी होगा एवं संध्या 7:00 बजे आरती के पश्चात रात्रि 8:00 बजे से पादुका का पूजन कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मातृ धाम के प्रबंधक आचार्य धर्मवीर पंडित अजीत शास्त्री की विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मंदिर समिति द्वारा बताया गया की 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर में प्रात: 11:00 बजे से राम संकीर्तन प्रारंभ होगा भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा अयोध्या के कार्यक्रम के चलित प्रसारण हेतु एक बड़े टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है ताकि भक्तजन इस अलौकिक क्षणों को संकीर्तन करते हुए देख सकेंगे एवं अयोध्या में आयोजित आरती के साथ ही यहां मंदिर में भी भक्तगण आरती करेंगे।कार्यक्रम की श्रृंखला में एक और गौरवशाली पल यह है कि सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा बालरुप हनुमान मंदिर के लिए एक विशाल द्वार के निर्माण का भूमि पूजन प्रात: 11:30 बजे किया जायेगा यह द्वारा शुक्रवारी स्थित जैन स्तंभ के सामने महावीर टॉकीज रोड में होगा।
मंदिर समिति द्वारा अयोध्या कार्यक्रम की आरती के पश्चात मंदिर से एक शोभा यात्रा शुक्रवारी स्थित राम मंदिर मे भगवान श्री राम को भोग अर्पित करने हेतु गाजे बाजे के साथ पहुंचेंगी। यहां से वापस लौट कर मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी श्रखंला मे मंदिर समिति द्वारा एक विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया है जो संध्या 6:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा एवं मंदिर की आरती के पश्चात समिति द्वारा अलौकिक, आकर्षक, आकाशीय आतिशबाजी की जाएगी एवं अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के चिरप्रतीक्षित गौरवशाली अवसर के लिए लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जाएगीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!