कबड्डी हमारी संस्कृति की पहचान है: जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में बोले विधायक दिनेश राय मुनमुन
जबलपुर जोन स्तरीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, ग्राम सरगापुर में विशाल इनामी दंगल में भी हुए शामिल
Seoni 30 December 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को जिले में आयोजित खेल आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विधायक श्री राय ने जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा इसके पश्चात ग्राम सरगापुर में आयोजित विशाल इनामी दंगल में भी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सिवनी कबड्डी एकेडमी द्वारा आयोजित जबलपुर जोन स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2025 में विधायक दिनेश राय मुनमुन का आयोजन समिति द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात विधायक के करकमलों से मैदान पूजन, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
“कबड्डी सिर्फ खेल नहीं, हमारी संस्कृति है”
अपने उद्बोधन में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा—
“कबड्डी केवल एक खेल नहीं है, यह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखती है और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करना सिखाती है।”
उन्होंने कहा कि यह खेल सांसों पर नियंत्रण, टीम भावना और सामूहिक विजय का संदेश देता है।
खेलो इंडिया से गांव-गांव उभर रही प्रतिभाएं
विधायक श्री राय ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया’ का सपना साकार हो रहा है। खेलो इंडिया अभियान से गांव-गांव की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।”
उन्होंने बताया कि-
सरकार खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, सम्मान और पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों तक के अवसर उपलब्ध करा रही है।

खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण
विधायक ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा—
“जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना। यहां कोई हारता नहीं, या तो वह जीतता है या कुछ सीखता है।”
उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से—
अजय पांडे (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति),
अभिषेक दुबे (अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल),
रघु ठाकुर, अरुण यादव, राजू यादव (पार्षद),
मनीष मोनू मिश्रा (विधायक प्रतिनिधि – खेल एवं युवा कल्याण),
अंकित ठाकुर, बादल बैन, चिंटा सलामे,
प्राचार्य नाग जी, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी (मीडिया प्रभारी)
सहित प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
सरगापुर में विशाल इनामी दंगल में भी पहुंचे विधायक
इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ग्राम सरगापुर में आयोजित विशाल इनामी दंगल में अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने पवनपुत्र हनुमान जी का पूजन-अर्चन, फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया तथा
कुश्ती प्रेमियों पर पुष्पवर्षा कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विधायक ने पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को साधुवाद दिया।



