WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मतदान के आंकड़ो में वृद्धि पर, कमलनाथ ने चुनाव को घेरा

सिवनी यशो:- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha chunav)  के लिये मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पश्चात चुनाव आयोग (election Commission) पर मतदान (vote) के आंकड़ो में वृद्धि होने को लेकर सवाल खड़ा किया है और कहा है कि निर्वाचन आयोग स्थिती को स्पष्ट कर अपनी विश्वसनीयता बनाये रखने के लिये शंका का समाधान करें ।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने मतदान के आंकड़ो में हुई वृद्धि के संबंध में अपने एक्स एकाउंट (x account) में प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में चल रहे लोक सभा चुनाव में रियल टाइम मतदान और बाद में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित मतदान के आंकड़ों में अब तक 1.07 करोड़ वोटों की वृद्धि हुई है। रियल टाइम (real time) और संशोधित आंकड़ों (revised data) में वोटों की इतनी बड़ी वृद्धि अभूतपूर्व एवं चौंकाने वाली है।
मैं माननीय निर्वाचन आयोग (Honorable Election Commission) से आग्रह करता हूँ कि वह तत्काल स्थिति को स्पष्ट करे। चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होने के साथ पारदर्शी भी होनी चाहिए। पारदर्शिता के अभाव में कई बार सही प्रक्रिया भी ग़लत दिखाई देने लगती है। माननीय निर्वाचन आयोग को सभी भ्रम और शंका दूर करने के लिए सामने आना चाहिए और स्पष्ट बताना चाहिए कि आखऱि वोटिंग के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर कैसे आया और इसकी क्या वजह है?
यहाँ बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चारों चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, देश में अब तक पांच चरणों में मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग से सवाल किया है और कहा है कि आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता की विश्वसनीता बनी रहे इसलिये स्थिती को स्पष्ट किया जाये।

     https://x.com/OfficeOfKNath/status/1793170912008970377 

इसे भी पढ़े

    पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पब्लिक से प्रतिक्रिया आयी दिल बहलाने को ख्याल अच्छा है गालिब

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!