धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बम-बम भोले जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई धर्म और आस्था की कांवड़ यात्रा

-विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सभी की समृद्धि की कामनाओं के साथ किया मां बैनगंगा की आराधना
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुये श्रद्धालु -जगह-जगह किया गया कांवड़ यात्रा का आत्मीय स्वागत

बम-बम भोले जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई धर्म और आस्था की कांवड़ यात्रा - Seoni News

   सिवनी यशो:- बम-बम भोले जयघोष के साथ मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए आरंभ हुई धर्म और आस्था की कांवड़ यात्रा में विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने शिवभक्त के रुप में सहभागिता कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ मां बैनगंगा की आराधना किया।

ब्रह्मलीन पूज्य शंकराचार्य जी ने आशीर्वाद से प्रारंभ हुई थी यात्रा

बम-बम भोले जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई धर्म और आस्था की कांवड़ यात्रा - Seoni News

ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रवण मास के पावन अवसर पर मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी तक निकाली जाने वाली शिवभक्त कांवडिय़ों की दो दिवसीय कांवड यात्रा आज 11 अगस्त, दिन रविवार को श्रवण मास शुक्ल पक्ष, सप्तमी, साधना योग में प्रात: 10:00 बजे आरंभ की गयी। यात्रा आरंभ होने के पूर्व में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राय ने मां बैनगंगा के निर्मल जल मे पुण्य स्नान किया।

बम-बम भोले जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई धर्म और आस्था की कांवड़ यात्रा - Seoni News

वैदिक मंत्रों के साथ प्रारंभ हुई यात्रा

तत्पश्चात धर्मवीर पंडित अजीत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बैनगंगा का विधिवत दूग्ध अभिषेक, पूजन, अलौकिक भव्य आरती कर सभी के सुख, शांति व समृद्धि की मंगल कामना के संकल्प के साथ संपन्न कराई। तदोपरांत विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने परिवार जनो एवं श्रद्धालुओं के साथ उदगम स्थल की परिक्रमा कर बम बम भोले के जयघोष से धर्म और आस्था की पवित्र कांवड यात्रा को आरंभ किया। इस वर्ष यात्रा के दौरान श्री राय की कांवड उनके सुपुत्र श्रेष्ठ कान्हा राय सहित दिव्यांश राम राय, प्रखर राय, प्रवेश हर्ष राय एवं पार्थ राय ने बारी-बारी से कांधे पर रखकर सनातन धर्म ध्वजा लहराते हुए मातृ धाम कातलबोडी तक यात्रा किया।

यात्रा का मातृधाम में हुआ रात्रि विश्राम

  प्रारंभ हुयी कांवड़ यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से होते हुए ग्राम छीतापार, गोंडेगांव तथा ग्राम कलबोडी के श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत ग्राम गोपालगंज, बडकुमारी, मोहगांव से होते हुए प्रथम दिवस संध्या समय मातृधाम कातलबोडी पहुंची जहां कांवडियों द्वारा मंदिर में विराजित माता त्रिपुरसुंदरी की आराधना की गयी। इसके उपरांत विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी की ओर से श्रद्धालुगणों के लिए आयोजित रात्रि भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी तदोपरांत सभी कांवडियों द्वारा रात्रि विश्राम किया जाएगा। यात्रा के दौरान ग्रामीण जनों द्वारा जगह-जगह फूलमालाओं से कांवड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

आज गुरूरत्नेश्वर धाम में भगवान रत्नेश्वर का होगा अभिषेक

यह यात्रा 12 अगस्त सोमवार को विधायक श्री राय परिवारजन शिवभक्त कांवडिय़ों के साथ प्रात: काल मंदिर में माता रानी के दर्शन व पूजन के पश्चात पुन: कांवड यात्रा प्रारंभ कर ग्राम करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाडा, मुंगवानी, सापापार, चौड़ा होते हुए गुरुरत्नेश्वर धाम दिधौरी पहुंचेंगे। जहां पर कांवण में भरकर लाये गये मां बैनगंगा के पवित्र जल से विराजमान भगवान भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का प्रकांण्ड विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी व श्रद्धालुगणों द्वारा पूज्यपाद जगतगरु स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात श्री राय की ओर से भक्तजनों के लिए आयोजित भोजन प्रसाद के बाद कांवड़ यात्रा का समापन किया जाएगा। उक्त यात्रा मे बडी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button