WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

49 सप्ताह से अनवरत चल रहा है सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ

आने वाले सप्ताह में धार्मिक महत्व वाले, आयोजन होगा विशेष
युवा एवं मातृशक्ति का यह विशेष आयोजन, भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक

   सिवनी यशो: – सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में श्रावण माह के पवित्र शनिवार को 49 वेंं शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति ने सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया।

सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा लगातार पिछले 49 सप्ताह से जारी है । आने वाला सप्ताह अद्र्ध शतक होने को लेकर एवं इसके पश्चात 51 वाँ सप्ताह शुभांक होने के बाद 52 वाँ सप्ताह एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है इसके लेकर आगामी सप्ताहों में पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ को भव्यता प्रदान करने के लिये युवाओं में उत्साह का नवीन संचार दिखाई दे रहा है ।

49 सप्ताह से अनवरत चल रहा है सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ - Seoni News

युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले 49 सप्ताह हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । धार्मिक कार्य में इस प्रकार की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।

   मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को संजय सनोडिया (परतापुर रोड) यजमान रहे। नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।

   भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!