WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

साईकिल से नर्मदा परिक्रमा पर निकले कपिल पांडे शुक्रवार को पहुँचे लखनादौन

सिवनी विधायक सहित अनेक स्नेहीजनों ने किया उनका सम्मान कपिल पांडे ने यात्रा को बताया आनंदमयी और सुनाये सुखद अनुभव

Seoni 03 January 2025

सिवनी यशो:- सामाजिक धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं पिछले अनेक वर्षो से साईकिल के चलाने के महत्व को प्रदर्शित करने वाले सायक्लोन प्रतियोगिता के आयोजक कपिल पांडे साईकिल से नर्मदा परिक्रमा करते हुये आज शुक्रवार को लखनादौन पहुँचे । लखनादौन में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कपिल पांडे का साहसिक धार्मिक यात्रा के लिये स्वागत और सम्मान किया श्री पांडे ने रात्रि विश्राम विधायक निवास पर ही किया जहाँ विधायक श्री राय ने उनको बेहतर व्यवस्थाएँ देते हुये भजन कीर्तन का आयोजन भी किया तथा श्री पांडे से भेंट करने पहुँचे स्नेहीजनों का भी श्री राय ने स्वागत सत्कार किया ।
सिवनी से भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र टांक, पत्रकार मनोज मर्दन त्रिवेदी, पार्षद राजेश राजू यादव, हरि ओम सोनी, राकेश बैस, सोम पाठक, ओमप्रकाश शर्मा, विनय सराफ सहित अनेक व्यक्तियों एवं श्री पांडे के परिवारजनों ने लखनादोन पहुँचकर कपिल पांडे से भेंट की और उनका स्वागत करते हुये शेष बची यात्रा के लिये शुभकामनाएँ दी ।

यहाँ बता दें कि कपिल पांडे ने यह यात्रा गत 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को सिवनी बालरूप हनुमान मंदिर में पूजन पाठ कर ओंकारेश्वर से प्रारंभ की थी । ओंकारेश्वर से विधि विधान के साथ 3700 किलोमीटर साईकिल से नर्मदा परिक्रमा करने के लिये रवाना हुये थे । शुक्रवार को तीन हजार किमी से अधिक की परिक्रमा का बड़ा हिस्सा पूर्ण करने बाद वे शुक्रवार 03 जनवरी को लखनादौन पहुँचे थे और 04 जनवरी को झोतेश्वर के लिये रवाना होंगे जहाँ ब्रह्मलीन जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।

। उनके इस संकल्प का सिवनी नगर के अनेक संगठनों एवं आमजनों ने स्वागत किया है । श्री पांडे की नर्मदा परिक्रमा यात्रा 15 नवंबर को श्री बालरूप हनुमान मंदिर महावीर टाकीज से रात्रि 9:00 बजे ओंकारेश्वर के लिये प्रस्थान करेगी । बालरूप हनुमान मंदिर समिति ने समस्त स्नेहीजनों से निर्धारित समय में उपस्थित होकर श्री पांडे को शुभकामनाएँ देकर मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया है ।

श्री पांडे ने यात्रा का अनुभव सुनाते हुये कहा कि यह पूरी यात्रा उनके जीवन की महत्वपूर्ण सुखद अनुभूति प्रदान करने वाली रही है और आत्मचिंतन के साथ यात्रा के दौरान बहुत महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई । उनहोंने बताया कि माँ नर्मदा की इस परिक्रमा का उद्देश्य धार्मिक भाव प्रधान होने के साथ माँ नर्मदा के तटों पर छुपे अनेक रहस्यों से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ । इस यात्रा के माध्यम से साईकिल चलाने के लिये जो स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश दिये जाने का जिले में पिछले कई वर्षो से प्रयास किया जा रहा है, उस संदेश को विस्तार देने में माँ नर्मदा की साईकिल से परिक्रमा सहायक बनी । जिले के अनेक युवाओं का मन भी साईकिल से नर्मदा परिक्रमा का बन रहा है इस संबंध में अनेक युवाओं ने उत्साह का परिचय दिया है जो मुझे पूर्व में किये गये प्रयासों के प्रति आनंदित करते है । इसके साथ ही यात्रा के दौराना नर्मदा तटों को स्वच्छ रखने, तटों पर वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुये वृक्षारोपण किये जाने का आग्रह किया गया है अनेक स्थानों में वृक्षारोपण के उद्देश्य से सिवनी से वभिन्न प्रजाति बीज संकलित कर लेकर गया था जिनका अनेक स्थानों पर रोपण किया गया है जिसके भविष्य में सुखद परिणाम मिलने की आशा की जा सकती है । । श्री पांडे ने अपनी इस यात्रा के दौराना नर्मदा परिक्रमा के मार्गो में पढऩे वाले स्कूलों में संगोष्ठी कर पर्यावरण स्वच्छ रखने, साईकिल चलाने के लाभ, वृक्षारोपण, जल संरक्षण सहित अन्य जागरूकता संबंधी विषयों पर चर्चा की और इस प्रकार की चर्चा पर लोगो ने प्रसन्नता प्रगट की ।


श्री पांडे ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में हर स्थान पर स्थानीय जनों का बेहतर सहयोग और जनकारियाँ प्राप्त हुई, माँ नर्मदा की महिमा और साधु संतो दिव्य जनों का सत्संग प्राप्त हुआ । आनंदमयी इस यात्रा का बड़ा पडाव पूर्ण हो चुका है अब लगभग 450 किमी की यात्रा शेष रह गयी है जिसका मकर संक्रांति को समापन करने का विचार है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!