WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

वेंटीलेटर पर हैं केजरीवाल, सीएम पद से दे देना चाहिए इस्तीफा

भोपाल – कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीद भगत सिंह, आजाद चंद्रशेखर, सुभाषचंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को भुला दिया, लेकिन एक परिवार को हमेशा याद रखा। कांग्रेस चुनाव तो भारत में लड़ रही है और प्रशंसा पाकिस्तान की करती है, ऐसे गद्दारों को देश और प्रदेश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम तो सनातन धर्म के मानने वाले लोग हैं, सनातनी हैं, लेकिन कांग्रेस में जमकर तनातनी है। जिसकी जड़े देश के बाहर दुश्मनों से मिली हों, वह कभी सम्मान का अधिकारी नहीं हो सकता। अरविंद केजरीवाल जमानत लेकर आने के बाद भी कह रहे हैं मैं इस देश को तानाशाही सरकार से मुक्त कराऊंगा। वे वेंटीलेटर पर हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जब पाकिस्तान ने हरकत की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने दो-दो बार उसको घर में घुसकर सबक सिखाया। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान के समर्थन में रतलाम, मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जावरा, इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में देपालपुर विधानसभा के बेटमा एवं इंदौर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही ।

वेंटीलेटर पर हैं केजरीवाल, सीएम पद से दे देना चाहिए इस्तीफा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केजरीवाल को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और दिल्ली की जनता से माफी मांगना चाहिए। जब हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, जिला कोर्ट सब जगह से जिस ढंग से वह बेल करने के लिए लालायित थे और हर कोर्ट ने, हर बार, हर तारीख पर जो उनके बारे में टिप्पणियां की है, मुझे लगता है कि कोई भी थोड़ा समझदार व्यक्ति होगा तो वह तुरंत इस्तीफा देगा। उन्होंने कहा कि सीएम को किसी फाइल पर साइन करने का अधिकार नहीं है। यह उसी प्रकार से है जैसे किसी व्यक्ति के शरीर में प्राण नहीं हो और वह व्यक्ति काम करें। मुझे लगता है केजरीवाल वेंटिलेटर पर हैं।

पूरे देश से माफी मांगे केजरीवाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस आधार पर अरविंद केजरीवाल को जेल से बेल मिली है उसकी शर्तों में कोर्ट ने उनसे कहा है किसी प्रकरण या पॉलिसी में बोलना नहीं है। अपने बारे में कोई चर्चा नहीं करना है और बाहर आकर कह रहे हैं कि मैं तानाशाह से लड़ रहा हूं तो जनता सब जानती है जनता कभी माफ नहीं करेगी। निष्कलंक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश आगे बढ़ रहा है, स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वर्तमान समय की जो स्थितियां हैं इसे देखकर लगता है कि केजरीवाल को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बड़ी बात यह है कि एक राजनेता को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। देश के इतिहास में केजरीवाल जी की यह घटना गलत उदाहरण पेश करेगी। इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए।

केजरीवाल की जिद मतदाताओं का अपमान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक मुख्यमंत्री जिस प्रकार की जिद्द कर रहे हैं यह देश का दुर्भाग्य है। उन्होंने लिकर पॉलिसी में पैसा खाया है, इस आरोप में वे जेल में रहे हैं। यह हमारे देश का चरित्र नहीं है। यह जो कुछ भी हुआ है उनकी पार्टी को जितने वोट मिले थे, उन सारे मतदाताओं का अपमान है। एक के बाद एक केजरीवाल जैसे व्यक्ति सामने आ रहे हैं, जिन्हें ऐसा माना जाता था कि वह इन सब बातों को समझते हुए व्यवहार करेंगे, लेकिन पता नहीं ऐसी क्या स्थिति बनती है कि व्यक्ति ऐसे निर्णय लेने को तैयार हो जाता है। एक प्रकार से यह खराब समय शुरू होने की निशानी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!