केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने खुर्सीपार में दंगल प्रतियोगिता में की सहभागिता
विधायक ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कृत कर दी शुभकामनाएँ।
छपारा। सिवनी यशो :- दिनांक 14 सितम्बर 2025, रविवार को केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने छपारा ब्लॉक के ग्राम खुर्सीपार में आयोजित विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत में दंगल समिति के सदस्यों ने विधायक सिंह का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने उपस्थित दर्शकों का अभिवादन किया।
विधायक ने रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दंगल प्रतियोगिताएँ हमारी ग्रामीण खेल संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हैं।
अंत में उन्होंने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और दंगल प्रेमी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
-
जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े
-
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सिहाब मोहम्मद ख़ान
-
उमाशंकर सिंह, रमेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, महत्तम सिंह
-
पेशी राम भलावी, कन्हैया पटेल, बलवीर धुर्वे, सुमेरी परते
सहित अनेक क्षेत्रीय दंगल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/seoni-seoni-news-1306013



