Wed, 25 Nov 2026 | 05:33:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने संगठनात्मक बैठक में की सक्रिय भागीदारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 09, 2025 08:58 pm / Post views : 477

केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने संगठनात्मक बैठक में की सक्रिय भागीदारी
शेयर करें:
Seoni 09 June 2025
सिवनी यशो:-   सोमवार को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने इंदिरा भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय, सिवनी में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।
यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राहुल गांधी की मंशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करना तथा आगामी राजनीतिक दिशा तय करना रहा।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मोहन मरकाम, सौरभ सिसोदिया एवं तरवर सिंह लोधी ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने पर्यवेक्षक मोहन मरकाम का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ।
बैठक में पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवादल सहित समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और ऊर्जा और अधिक बढ़ गई।