छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

किसान सम्मान निधि किसानों को मिलेगी अब 12 हजार प्रतिवर्ष – राकेश पाल

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये केवलारी विधायक पाल ने

केवलारी यशो:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्ज से दबे हुए किसानों को राहत देने के लिये ु मध्यप्रदेश के सागर मेजनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक ब्याज ऋण माफी योजना की शुरुआत की है। जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से जुड़े किसान जिन पर 31 मार्च 2023 तक मूलधन एवं ब्याज सहित कुल दो लाख बाकी है और जो डिफाल्टर घोषित किए गए हैं उन्हें लाभ पहुंचाने हेतु इस योजना की शुरूआत की है । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना का प्रतीकात्मक आवेदन फार्म भी भरा। श्री सिंह ने कहा कि जो किसान लोन डिफाल्टर हो गए हैं और खाद बीज नही उठा पा रहे हैं उनके कर्ज का ब्याज माफ किया जाएगा। योजना के प्रारंभ में मध्यप्रदेश के लगभग ग्यारह लाख उन्नीस हजार किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार संबंधित बैंकों को बकाया ब्याज राशि 2123 करोड रुपए का भुगतान करेगी। कर्ज में दबे किसानों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह योजना संजीवनी साबित हो रही है ।
उक्ताशय की बात केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने केवलारी में आयोजित मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के प्रमाणपत्र कार्यक्रम के दौरान कही ।
श्री पाल ने कहा कि शिवराज सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है किसानों को अनेक योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मान निधि के भी 4000 रूपये बढाकर 6000 हजार रूपये कर दी है । इस प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान 6000 रूपये और प्रदेश सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि मिलाकर 12000 रूपये अब किसानों को हर वर्ष प्राप्त होगी । श्री पाल ने कहा कि इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान बैंकों से लोन लेकर अपनी फसल को कई गुना काट रहा है जिससे आज हमारा किसान सशक्त और संपन्न हो गया है इसके साथ ही केवलारी विधानसभा के किसानों को भरपूर पानी मिल सके इस हेतु मेरे द्वारा 204 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति हेतु केंद्र सरकार को भेजा गया जो जून के अंतिम तक स्वीकृत होकर काम चालू होने की संभावना है इसके साथ ही विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं जिसमें प्रदेश और केन्द्र की कल्याणकारी भाजपा को पुन: चुनने के लिये हमें पूरी ताकत से जुटना है जनसमुदाय की ओर से इस अवसर पर राकेश पाल फिर अबकी बार के जोरदार नारे लगते रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!