Uncategorizedछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

मोंटी कारलों से प्रधानमंत्री आवास योजना की 05 करोड़ 92 लाख रूपये की राशि ली गई वापस

कंडीपार में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र होगा आरंभ

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आम नागरिको को सूचित किया जाता है सिवनी नगरपालिका अंतर्गत कंडीपार सिवनी में एएचपी घटक के अंतर्गत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के बनने वाले आवासों का निर्माण कार्य मोंटी कारलो लिमिटेड कंपनी द्वारा कराया जा रहा था उक्त कंपनी के ठेकेदार द्वारा प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य अधूरा कर बीच में ही कार्य बंद कर दिया गया था। ज्ञात होवे कि जैसे ही नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार गठित हुई इसके बाद से लगातार पत्राचार के माध्यम से ठेकेदार के विरूध्द कार्यवाही कर अग्रिम की गई भुगतान की राशि वापस करने हेतु प्रशासन को पत्र लिखा गया। प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई तथा मोंटी कारलो कंपनी के द्वारा आज दिनांक 14 जून 2023 को निकाय के खाते में पांच करोड़ 92 लाख रूपये की राशि जमा की गई है। जिसमें 2 करोड़ पांच लाख रूपये की ब्याज राशि सम्मिलित है। नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान एवं सीएमओ आर-के-कुर्वेती ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उक्त राशि का उपयोग नगरपालिका सिवनी द्वारा कंडीपार में अधूरे बने प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण कार्य में लगाया जावेगा एवं नपा द्वारा शीघ्र ही कंडीपार में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य कराया जावेगा एवं नगर के नागरिकों को उनका हक प्रदान किया जावेगा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!