WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नगर परिषद ने बढ़ाया टैक्स, सैकड़ो महिलाओं ने किया विरोध

मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है हमें नगर परिषद से अलग किया जाए ग्रामीणों की मांग

    छपारा यशो:- नगर परिषद क्षेत्र के तिंसा ग्राम के सैकड़ों महिला पुरुष मूलभूत सुविधाओं और बढ़े हुए मकान टैक्स के विरोध में सोमवार 5 अगस्त को परिषद कार्यालय पहुंच कर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उक्त ज्ञापन में बताया कि नगरीय क्षेत्र में जुडऩे के बाद जो मूलभूत सुविधाए ग्राम पंचायत के समय मिलती थी वह भी नही मिल पा रही है, साथ ही मकान टैक्स भी ग्राम पंचायत के मुकाबले दुगना हैं जिसको पटाने में वह सभी ग्राम वासी असमर्थ हैं। वहीं सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा कि हमे नगर परिषद से हटाया जाए और पुन: ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए।

     ज्ञात हो कि ग्राम तिंसा वर्तमान सुभाष वार्ड नंबर 2 के वार्डवासियों ने नगर परिषद के द्वारा लगाए हुए टैक्स दरों को जमा करने में असमर्थता जताई ज्ञापन में नगर परिषद से वसूल कर लिए जानेवाली टैक्स दर के एवज में दिए जाने वाली मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाने की बात कही गई वहीं बड़ी संख्या में परिषद कार्यालय पहुंचे महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा बताया गया कि हमारे वार्ड में अधिकांश लोग गरीब मजदूर एवं कृषक हैं जो किसी तरह अपने परिवारों का मुश्किल से भरण-पोषण कर रहे हैं इतना अधिक टैक्स दर को चुका पाने में सक्षम नहीं हैं वहीं नगर परिषद से हमें ग्रामपंचायत से मिलने वाली सुविधाओं की तुलना में कोई विशेष सुविधा नहीं मुहैय्या नहीं करवाई जा रही।

    वही इस विषय पर नगर परिषद के सी एम ओ श्याम गोपाल भारती ने कहा कि टैक्स की दर शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही निर्धारित किया गया है साथ ही परिषद क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं, जहा तक परिषद क्षेत्र से बाहर कर ग्राम पंचायत का दर्जा देना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!