छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आप सभी की मेहनत से लोकसभा में मिलेगी ऐतिहासिक जीत – कुलस्ते

भाजपा की जीत व्यापक जनकल्याण और राष्ट्र के गौरव के लिये आवश्यक – आलोक

 

आप सभी की मेहनत से लोकसभा में मिलेगी ऐतिहासिक जीत - कुलस्ते - Seoni News
सिवनी यशो:- देश में 2014 से सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार ने जनकल्याण और विकास के कार्यो को तीव्रता करते हुये देश में अपना विश्वास बनाया है और दुनिया में भारत का गौरव स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्य करने वाली सरकार ने देश की गरीब जनता को जनकल्याण की योजनाओं की राशि शत प्रतिशत पहुँचाने और विकास कार्यो की राशि से पारदर्शी विकास का जो कार्य किया है, उससे बिचौलियों की दुकानदारी बंद होगयी है । जनकल्याण और विकास के कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे है और इसी का परिणाम है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति सम्मान प्रगट किया है । 2019 के लोकसभा चुनाव और मध्यप्रदेश में हुये विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक बहुमत दिया है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का सुखद वातावरण बना हुआ है । मंडला लोकसभा से भी आप सभी की मेहनत ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेगी जिसका आभास इस क्षेत्र में बने वातावरण और जिले के कुशल नेतृत्वकत्र्ता आलोक दुबे के नेतृत्व में हो संगठनात्मक कार्यो से दिखाई दे रहा है । इस आशय की बात केन्द्रीय राज्य मंत्री और मंडला लोकसभा से आठवीं बार भाजपा के प्रत्याशी बनाये गये फग्गनसिंह कुलस्ते ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा केवलारी के सभी छह मंडलों के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तायों की एक आवश्यक चुनावी बैठक में शिव शक्ति सेलिब्रेशन पलारी उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही ।
लोकसभा चुनाव के तारतम्य में आयोजित इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, लोकसभा के संयोजक मण्डला जिला भाजपा के महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा,भाजपा जिला मंत्री अजय डागोरिया,गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चोहान सहसंयोजक मुकेश बघेल, विधानसभा केवलारी के संयोजक प्रदीप राय भाजपा उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव श्रीमती निर्मला ठाकुर सहित भाजपा वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्षगण और मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा ने मंदिर के साथ जनता का मन बनाया है

लोकसभा चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि सिवनी जिले की विधानसभाओं से बड़ी जीत दर्ज कराने का हमारा इतिहास रहा है इस इतिहास को अक्षुण्य रखने के लिये हमें पूरी ताकत से जुटना है । वर्तमान समय में हमारे प्रतिद्वंदी राजनैतिक दल कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों का बुरा हाल है कोई भी भाजपा के सामने टिकने लायक नहीं बचे है पूरा देश मोदी जी की जयजयकार कर रहा है । कांग्रेस का विश्वास समाप्त हो रहा है कांग्रेस के लोग बड़ी संख्या में भाजपा मेें शामिल हो रहे है जिसका मुख्य कारण भाजपा की रीति नीति है और भाजपा जो कहती है वह करती है । भाजपा ने जनकल्याण, विकास और जनभावनाओं के अनुसार काम करते हुये देश का दुनिया में सम्मान बढाया है । पूरे देश की जनता का मन जीता है । भाजपा के नाम पर भ्रम फैलाने वालो की बोलती बंद कर दी है । पाँच सौ वर्षो से संघर्ष जिस राम मंदिर के लिये चल रहा था मोदी सरकार ने उस संघर्ष की स्थिती को समाप्त कर राष्ट्रीय गौरव की स्थापना करते हुये अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कराया और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्त किया और पूरे देश में शांति बनी रही है जिसकी दुनिया सराहना कर रही है, जबकि भाजपा विरोधी भ्रम फैलाते रहे कि देश का माहौल बिगड़ जायेगा ।
श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश में गौरवशाली मंदिर बनाने के साथ ही आमजनता का मन बनाने और उनका विश्वास जीतने के लिये जो ऐतिहासिक कार्य किये है उससे पूरा देश खुशहाली के गीत गा रहा है । मोदी सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, मातृशक्ति, नवयुवक सभी वर्गो का ध्यान रखते हुये सभी को आर्थिक समृद्धि के रास्ते पर चलने का अवसर दिया है और ऐसे असंख्य कारण है जो भाजपा के प्रति आमजनता को आकर्षित कर रहे है । अब जरूरत है कि हम आमजनता के बीच जाये और राष्ट्र के व्यापक कल्याण के लिये जनता से वोट मांगे तथा भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने में पूरी ताकत लगा दें । श्री दुबे ने कहा कि इतना विश्वनीय नेतृत्व मिलना किसी वरदान से कम नहीं है हम भाजपा की जीत दिलाने के लिये जो कार्य करने वाले है और संगठन नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार कार्य कर रहे है, वह राष्ट्रहित में किया जाने वाला कार्य है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें यह अवसर मिला है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button