सिवनी यशो:- सिवनी नगर के धार्मिक,सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहने वाले विद्याभारती जिला सिवनी के जिला सचिव रजवाडा लॉन के संचालक, गौ प्रेमी विनीत अग्रवाल(मंटू भैया) का जन्म दिन हर्षोल्लास के वातावरण में सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी के आचार्य परिवार द्वारा मनाया गया। आयोजन में अध्यक्ष श्री दीपक साहू, व्यवस्थापक नितिन चैधरी, छिन्दवाडा विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव सहित समस्त आचार्य परिवार के द्वारा मंटू भैया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएॅ देते हुए उनके यशस्वी उज्जवल भविष्य की कामना की। विनीत जी का समस्त उपस्थितजनों द्वारा तिलक चंदन वंदन से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। उपस्थित विभाग समन्वयक श्री बोपचे, व्यवस्थापक नितिन चैधरी ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सेवाभावी एवं उदार स्वभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने अपने जीवन निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर के योगदान की चर्चा करते हुए आशा व्यक्त की, कि विद्यालय अपने गौरवमयी स्वरूप को बनाए रखते हुए दिन प्रतिदिन उन्नति के शिखर को छुएगा।





