मध्यप्रदेशसिवनी

लखनादौन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

शातिर नकबजन गिरफ्तार, गैस सिलेंडर व आभूषण बरामद

Seoni 27 November 2025 लखनादौन यशो:-(सिवनी)। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस ने तकनीकी आधार एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा कर शातिर नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से चार गैस सिलेंडर और एक पीतल की कसेडी सहित कुल 14,000 रुपये का माल बरामद किया है।

दो स्थानों पर हुई चोरी, घर और शासकीय क्वार्टर से सामान उड़ा ले गया आरोपी

दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को दीपक कुमार अग्रवाल निवासी लखनादौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 03 जोड़ी चांदी की पायल, 5000 रुपये नगद और 02 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 509/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस दर्ज किया गया। इसी तरह 17 फरवरी 2025 को हितेश यादव निवासी लखनादौन ने बताया कि वह नगर परिषद के पीछे बने शासकीय क्वार्टर की देखरेख करता है। अज्ञात चोरों ने रात के समय 02 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। संदेह होने पर प्रीतम जोगी पिता सीताराम जोगी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 लखनादौन से पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से 04 गैस सिलेंडर एवं 01 पीतल की कसेडी जप्त की गई।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और निगरानी बदमाश घोषित

गिरफ्तार आरोपी प्रीतम जोगी पर सिवनी जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में अपने साथियों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी निगरानी बदमाश की श्रेणी में आता है।

सराहनीय योगदान देने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक के.पी. धुर्वे थाना प्रभारी लखनादौन,

सउनि. महेश उइके,

आर. धनेश्वर यादव,

आर. 405 सूरज मेहरा,

आर. 689 ओमप्रकाश धुर्वे,

आर. 498 राजकुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित और तकनीकी जांच ने आमजन में विश्वास बढ़ाया है।

— दैनिक यशोन्नति

https://www.amarujala.com/video/madhya-pradesh/tikamgarh/police-revealed-the-temple-theft-case-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-3667469-2025-11-25

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!