छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
तेज हवा बारिश की वजह से गिरे बड़े-बड़े पेड़ यातायात हुआ बाधित
Chhindwara 27 May 2025
अमरवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा मार्ग में स्थित पिंडरई डबीर के पास तेज हवा बारिश की वजह से मंगलवार को दोपहर में रोड के दोनों साइड लगे पेड़ गिरकर रोड में आ गए जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया मौके पर वाहन चालकों ने पेड़ को साइड करने का प्रयास किया जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद टूटे हुए पेड़ों को रोड के किनारे कर कर रोड को चालू करवाया और यातायात प्रारंभ हुआ



