मध्यप्रदेशधर्मसिवनी
सिवनी में रमजान का आखिरी दौर: इबादत में डूबे रोजेदार, ईद की तैयारियां तेज
सिवनी में पवित्र रमजान माह अंतिम पड़ाव पर, रोजेदारों को इबादत और रोजे का सुकून
Seoni 17 March 2026
सिवनी यशो: –इस्लाम धर्म के पांच फर्ज में से एक रोजा का पवित्र माह रमजान अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। 19 फरवरी से शुरू हुआ यह पाक महीना अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
सिवनी यशो: –इस्लाम धर्म के पांच फर्ज में से एक रोजा का पवित्र माह रमजान अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। 19 फरवरी से शुरू हुआ यह पाक महीना अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
सिवनी में पवित्र रमजान माह के दौरान रोजेदार सुबह सूर्योदय से पहले से लेकर सूर्यास्त तक खाने-पीने और बुराइयों से परहेज रखते हैं। इस दौरान पांचों वक्त की नमाज के साथ-साथ तरावीह की विशेष नमाज भी अदा की जाती है।
इफ्तार का समय: शाम होते ही मस्जिदों और इबादतगाहों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है, जहां सामूहिक रूप से इफ्तार किया जाता है।
रमजान का धार्मिक महत्व
रमजान का महत्व केवल रोजा रखने तक सीमित नहीं है। इसी माह में पवित्र कुरान पाक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर नाजिल हुई थी, जिसमें पूरी मानवता के लिए अमन, भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया है।
रमजान की विशेष तारीखें
- पहला रोजा – गौसे आजम की यौमे पैदाइश
- 17वां रोजा – बद्र की जंग की याद
- 21वां रोजा – हजरत अली की शहादत
- 27वां रोजा – शब-ए-कद्र (सबसे पवित्र रात)
सिवनी में पवित्र रमजान माह – छपारा विशेष
छपारा विशेष: छपारा नगर की जामा मस्जिद में रोजेदार दोपहर से शाम तक इबादत और दुआ में मशगूल नजर आए। इफ्तार के समय यहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई।
रमजान का यह अंतिम दौर रोजेदारों के लिए सबसे अहम माना जाता है, जिसमें वे ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह की रहमत और मगफिरत की दुआ करते हैं।





