धर्मसिवनी

एक रोज़ा इस्लाहे उम्मत कान्फ्रैंस 03 जनवरी को कान्हीवाड़ा में

Seoni 27 December 24
कान्हीवाड़ा यशो:- जिले के कान्हीवाड़ा, मठिया टोला रोड स्थित तालिमुल कुरआन मदरसे प्रांगण में एक रोज़ा इस्लाहे उम्मत काँफ्रेस(जलसा)का कार्यक्रम आगामी 3 जनवरी दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया है!जिसमे मुल्क के मशहूर वक्ता शिरकत करेंगे जिसमे मौलाना अब्दुल गफ्फार सलफ़ी बनारस (उत्तरप्रदेश), मौलाना मुस्तफा अज़मल मदनी मुंबई (महाराष्ट्र),एवं मौलाना फज़लुर्रहमान सिराजी इटावा (उत्तरप्रदेश )उपरोक्त कार्यक्रम में दीन हदीस के बारे में उपस्थित जनों को सम्बोधित करेंगे!

कार्यक्रम की सदारत(अध्यक्षता) मौलना सादिकुर्रहमान फैज़ी साहब करेंगे,काँहीवाड़ा स्थित तालीमुल कुरआन मदरसा मस्जिद में खुत्बा-ऐ-जुमा मौलाना अब्दुल गफ्फार सलफ़ी पढ़ाएंगे! साथ ही मौलाना मुस्तफा अज़मल मदनी काँहीवाड़ा के समीपस्थ ग्राम खैरी में स्थित जामा मस्जिद मे जुमा की नमाज़ पढ़ाएगे। कार्यक्रम शाम इशा की नमाज़ अदा करने के बाद प्रारम्भ कर दिया जायेगा! आयोजन समिति ने क्षेत्रीय जनों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये जाने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!