मध्यप्रदेशसिवनी
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म समारोह संपन्न
Seoni 24 May 2025
छपारा यशो:- एकादशी के शुभ अवसर पर मां वेनगंगा के तट पर 23 मई को 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल छपारा व्दारा रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वी जन्म जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जिला प्रभारी अरुण द्विवेदी पूर्व सांसद विधायक श्रीमती नीता पटेरिया कार्यक्रम संयोजक जयदीप सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थित संपन्न हुआ तत्पश्चात एकादशी के शुभ अवसर पर मां बैनगंगा के पावन रामघाट पर पूजा एवं आरती का आयोजन किया गया।
अहिल्याबाई होलकर जी की जन्म जयंती पर पूर्व सांसद विधायक श्रीमती नीता पटेरिया जी ने उनके जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी माताएं बहने बड़ी संख्या में उपस्थित रही



