छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
आदर्श ग्राम थावरीकला में म प्र जन अभियान परिषद ने नर्सरी की स्थापना की
शारदा माई गौशाला में सेवा संकल्प सोसाइटी ने बनाई नर्सरी
Chhindwara 08 June 2025
अमरवाड़ा यशो:- राज्य कार्यालय म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल समृद्धि योजनांतर्गत वृहद पौधारोपण को ध्यान में रखते हुए विकास खंड अमरवाड़ा की नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर 05 द्वारा आदर्श ग्राम थावरी कला में परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं ब्लाक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में श्री शारदा गौशाला परिसर के बाहर थाबड़ी में सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति थावरी द्वारा ग्राम में आदर्श नर्सरी कि स्थापना कि गई जिसमें करीबन दो हजार पौधे तैयार करने की योजना है नर्सरी में वन औषधि, फलदार, और छायादार बीजों का बीजारोपण किया गया।
वृंदावन गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष श्री वृंदावन वर्मा ने बताया कि म.प्र.जन अभियान परिषद के माध्यम से संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण एवं जनमानस की सेवा के लिए यह अभिनव पहल है ऐसे कार्य हम निरंतर करते रहे आज आप सभी गौशाला आए और गौमाता की सेवा की है यह बहुत ही सराहनीय एवं नेक कार्य है आपकी संस्था निरंतर अच्छे काम कर रही है ।
संस्था अध्यक्ष समाजसेवी श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा द्वारा बताया गया है कि नर्सरी में तैयार कई तरह के पौधे इस वर्ष में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति को भी वितरण किया जाएगा। और उन्हीं पौधों का एक नवांकुर वन भी लगाया जाएगा। हम सभी का दायित्व है कि आप हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करेंगे। इस अवसर प्रस्फुटन पर समिति अध्यक्ष श्री सतीश मालवीय,वृंदावन वर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



