WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

19 दिसंबर को मध्यप्रदेश कैबिनेट का हो सकता है विस्तार

भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार 19 दिसंबर को हो सकता है. इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 दिसंबर को दिल्ली पहुँचे । जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर दो घंटे तक लंबी बैठक हुई इस बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे । बैठ क अनेक स्तर पर हुई । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी दिल्ली जाएंगे. बीजेपी के ये पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई । इसके साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं साथ भी पृथक से बैठक हुई प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार पर गहन मथन हुआ । राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई इस बैठक में नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया , प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, भी शामिल रहे ।
. इस बैठक में कैबिनट विस्तार का फैसला होने का अनुमान होना बताया जा रहा है । छनकर आ रही खबरों के अनुसार प्रदेश के मंत्री मंडल में तीसरी बार मंत्री पद नहीं दिये जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है अनुमान के तौर पर बताया जा रहा है कि मोहन मंत्री मंडल में महिला को पर्याप्त अवसर दिये जा सकता है वहीं बताया जा रहा है कि हर लोकसभा से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है और नये विधायको को मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है प्रदेश के मंडल का स्वरूप कैसा होगा अभी स्पष्ट नहीं है पर संभावना जतायी जा रही है कि 15 से 18 मंत्रियों के नाम पर मोहर लग चुकी है ।
नए फार्मेट पर काम कर सकती है. एक तरफ पार्टी हर संसदीय क्षेत्र से एक मंत्री दे सकती है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट में तीन बार मंत्री रहे नेताओं को फिर मौका नहीं देगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!